Tamannaah Bhatia aur Vijay Varma Breakup: इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो साल से ज्यादा समय तक डेट करने के बाद एक्टर्स तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अब अलग हो गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे। अब, एक नई मीडिया रिपोर्ट ने उनके कथित ब्रेकअप के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
तमन्ना विजय के ब्रेकअप का कारण सियासत डेली की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना और विजय के बीच दरार तब शुरू हुई जब एक्ट्रेस पर शादी करने और घर बसाने का दबाव महसूस होने लगा। कथित तौर पर, 35 साल की एक्ट्रेस शादी करने के लिए एक्साइटेड थीं और लगातार अधीर होती जा रही थीं। समाचार पोर्टल ने बताया कि यह इच्छा दोनों एक्टर्स के बीच “विवाद का मुद्दा” बन गई, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

हालांकि दोनों ने कभी भी पब्लिकली से अपने रिश्ते को एक्सेप्ट करने में संकोच नहीं किया और अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे गए, लेकिन उन्होंने अभी तक ब्रेकअप की खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया है। इस हफ्ते की शुरुआत में पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि विजय और तमन्ना ने कुछ हफ्ते पहले ही रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है और उन्होंने दोस्त बने रहने का फैसला किया है। पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया- “दोनों अपने-अपने शेड्यूल में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

दिसंबर 2024 में, कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि विजय और तमन्ना मुंबई में घर की तलाश कर रहे थे, और 2025 में एक साथ रहने और शादी करने की योजना बना रहे थे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्राके घर पर उनके लगातार जाने से शादी की अफवाहों को और हवा दे दी।
2023 में रिलेशनशिप में आए तमन्ना और विजय के डेटिंग की खबरें पहली बार 2023 में उनके शो लस्ट स्टोरीज 2 की शूटिंग के दौरान आने लगीं। उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री और स्टीमी सीन पूरे इंटरनेट पर छा गए थे और एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि विजय उनका पहला ऑन-स्क्रीन किस था। न्यू ईयर पार्टी के दौरान उनके किस करने का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था।
Apke liye Tamannaah Bhatia ki kuch latest images dikhate hai.
Source : Instagram



