Alia Bhatt Illness: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बीमारियों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें ADHD और एंग्जायटी की प्राॉब्लम है और इस वजह से उनकी मानसिक सेहत पर कितना असर पड़ रहा है, इसके बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वो इससे निपटने के लिए क्या कर रही हैं।
आलिया भट्ट को है ये बीमारी लेखक और पॉडकास्ट होस्ट जय शेट्टी के साथ बातचीत में, आलिया ने बताया कि वह सोशल सिचुएशन से कैसे निपटती हैं, ADHD का उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में क्या असर पड़ता है और उन्होंने अपनी स्थिति के लिए दवा ना लेने का ऑप्शन क्यों चुना है।

शाहीन ने दिया साथ
आलिया भट्ट ने एडीएचडी और चिंता के लिए दवा नहीं लेने का फैसला किया है। वह सेल्फ अवेयरनेस और कोपिंग टेक्निक के जरिए अपने मेंटल हेल्थ को मैनेज खुद करना पसंद करती हैं। आलिया ने यह भी बताया कि इस जर्नी में उनकी बहन शाहीन ने उनका बहुत साथ दिया और उन्हें इंस्पायर भी किया।
मल्टीटास्कर होने के झेलने पड़े नुकसान
आलिया भट्ट ने माना कि वह एक बेहतरीन मल्टीटास्कर होने पर खुद पर गर्व करती थीं, लेकिन समय के साथ, उन्हें एहसास हुआ कि बहुत सारे कामों को एक साथ करने से उन पर बुरा असर पड़ता है। उन्हें भूलने की बीमारी और मानसिक थकान का अनुभव होने लगा। आलिया भट्ट ने बताया कि हॉलीवुड और बॉलीवुड की ए-लिस्ट हस्तियों को इसी तरह के स्ट्रगल के बारे में खुलते हुए देखकर उन्हें अकेलापन कम महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी कहानियों को सुनने से उन्हें यह समझने में मदद मिली कि मेंटल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें लोगों की समझ से कहीं ज्यादा आम हैं।

Related post
आलिया भट्ट ने शाहरुख खान से कहा ‘पैंट उतारो